फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ैस भरी टैंकर पलटी, रिसाव से आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी पर एलपीजी लोड टैंकर गुरुवार की सुबह कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। संयोग रहा कि टैंकर गिरने के बाद पेड़ के चलते वहीं अटक गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गैस रिसाव होने पर प्रयागराज से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई और एहतियातन वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ निवासी टैंकर चालक नसीम (35) कोलकाता से 20 टन गैस लेकर भारत पेट्रोलियम की टैंकर गोंडा जा रहा था। टैंकर देहात कोतवाली के बरकछा पहाड़ी पर पहुंचा था कि कोहरे के चलते टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक नसीम ने कूद कर जान बचाई। संयोग रहा कि टैैंकर और नीचे नहीं गिरा, नहीं तो फटने से बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुुंची देहात कोतवाली पुलिस ने फायर बिग्रेड को बुलाया। टैंकर में गैस का रिसाव हो रहा था। टैैंकर पलटने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने भीड़ कर दूर करने के बाद मार्ग से वाहनों का आवागमन रोक दिया । सोनभद्र से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया। इससे दोनों ओर मार्ग पर जाम लगा रहा। यातायात प्रभावित रहा।
टैंकर में गैस के रिसाव को देखते हुए प्रयागराज से रेस्क्यू टीम बुलाई गई है। दोपहर में 10 सदस्यीय टीम बरकछा पहाड़ी पर पहुंची और गैस रिसाव को बंद करने में लगी रही। गैस रिसाव के कारण सुबह से ही पुलिस मौके पर तैनात रही। गैस निकलने के कारण पुलिस ने लोगों को दूूर रहने का निर्देश दिया। देर शाम तक गैस का रिसाव बंद नहीं हो सका था। रेस्क्यू टीम कार्य में लगी रही।
विज्ञापन

बरकछा पहाड़ी पर भारत पेट्रोलियम का टैंकर पलटने के कारण बरकछा से लेकर एक ओर मड़िहान, राजगढ़ मार्ग पर जाम लगा रहा। दूसरी ओर बरकछा बाजार और मुंहकुचवा पर वाहनों की कतार लगी थी। छोटी गाड़ियों वापस हो जा रहा थी, पर जो बड़ी गाड़ियां आ गई है। वे वहीं खड़ी है। इससे मार्ग पर जाम लग गया है। पुलिस ने एहतियातन मार्ग यातायात डायवर्ट कर दिया था। इसमें सोनभद्र से आने वाले वाहनों को मड़िहान से वाया कलवारी-लालगंज मार्ग और सक्तेशगढ़-चुनार मार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इधर बरकछा मार्ग पर फंसे वाहन बथूआ-जंगीरोड पर डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें