फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश से बढ़ी गलन, कई जगह ओले गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में बुधवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट ली और बारिश के साथ कई हिस्सों में ओले पड़े। इससे गलन में इजाफा हुआ। हालांकि तापमान में विशेष कमी नहीं आई, 20 डिग्री के आसपास बना रहा। मौसम के बदले हालात के चलते जिले के कक्षा आठ तक के विद्यालय नौ जनवरी को बंद रहेंगे। यह जानकारी देते हुए बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। अध्यापक पूर्ववत विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।एक हफ्ते बाद बुधवार को फिर से मौसम बदला। पिछले कई दिनों से तेज धूप रही। इससे लोगों में काफी राहत मिल। लेकिन किसान और मौसम के जानकार मान रहे थे कि मौसम एक बार फिर से बदलेगा। मंगलवार की रात से ही मौसम बदलने का क्रम शुरू हो गया। सुबह होते- होते बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद दोपहर तकरीबन 12 बजे के आसपास हल्की बारिश हुई और दोपहर में तीन से चार के बीच तेज बारिश हुई। इससे जो लोग हाफ स्वेटर अथवा केवल स्वेटर पर आ गए थे। उन्होंने फिर से जैकेट निकाल लिया। गलन तो नहीं बढ़ी लेकिन सर्दी जरूर बढ़ गई। शाम होते- होते लोग घरों में दुबक गए और जानवरडफिर से अलाव के आसपास चक्कर काटने लगे।
विज्ञापन

लालगंज। क्षेत्र में बुधवार को हल्की बारिश के बाद ओले गिरने लगे। ओले गिरते ही लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। गेहूं की फसल के लिए यह विनाश कारी बताया जा रहा है। कई जगहों पर जानवर की इसकी चपेट में आ गए। हालांकि ओलों के छोटा होने के कारण अधिक परेशानी नहीं हुई। इसके अलावा जिले के हलिया, जमालपुर व अन्य कई जगहों पर कुछ सेकेंडों के लिए हल्के ओले गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें