फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। बेलन बरौधा चौकी क्षेत्र में रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कठारी गांव के पास मंगलवार की दोपहर हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी लालगंज भेजवाया। जहां से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज निवासी अरुण केशरी (32) मंगलवार को बाइक से अतरैला मोड़ लालगंज जा रहा था। वह कठारी गांव के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने हेलमेट भी नहीं लगाया था। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी लालगंज भेजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार कर डाक्टर ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री है। अरुण की मौत से परिवार के पालन-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। पुलिस ने हाइवा को हिरासत में लेकर बरौधा पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें