फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी की जगह गवाही देने आई मोनी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विशेष सत्र न्यायाधीश एससी-एसटी संजय हरि शुक्ला की अदालत में सोमवार को एक मामले में अपनी बहन सोनी की जगह गवाही देनी आई मोनी को जज के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई। न्यायालय ने उसके खिलाफ छल के अपराध में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अदालत में राज्य बनाम गुड्डू यादव का मुकदमा विचाराधीन है। जिसमें अदलहाट थाना क्षेत्र के सोनईचट्टी गांव निवासी किशोरी लाल की पुत्री सोनी को गवाही देना था पर सोमवार को मामले में गवाही के दौरान सोनी की जगह उसकी बहन मोनी न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत कर रही थी। अभियोजन पक्ष के सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजेश कुमार यादव ने न्यायालय को इस बात की जानकारी दी। जानकारी होने पर जज संजय हरि शुक्ला ने शहर कोतवाली पुलिस को बुलाकर मोनी को गिरफ्तार कराया। जज ने न्यायालय से छल किए जाने के मामले में अपने पेशकार को निर्देशित किया कि विधि अनुसार शहर कोतवाली में मोनी खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें