फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विश्व में फिर से अपनी पुरानी प्रतिष्ठा प्राप्त कर रहा है: केशव

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। रामबाग सित हनुमान प्रसाद सत्यनारायण पोद्दार विद्यालय के राधाकृष्ण वनवासी छात्रावास में रविवार को वार्षिकोत्सव देशज दिवस में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य भी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि विश्व में फिर से भारत अपनी पुरानी प्रतिष्ठा प्राप्त करने की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित जन मानस को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालय का यह कार्यक्रम अखंड भारत का बोध करा रहा है। हम सभी को अपनी सामाजिक व क्षेत्रीय सभ्यताओं, सांस्कृतिक व सामाजिक परंपराएं जो विरासत में मिली हैं उन्हें भूलना नहीं चाहिए। सरकार पूरे देश में वनवासियों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने एनआरसी व सीएए पर विपक्षियों को आड़े हाथ लिया। सरकार के कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि देश के आठ करोड़ वन वासियों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, गोशाला आदि पर कार्य किया जा रहा। उन्होंने कहा कि सुरभि शोध संस्थान ने भी ऐसे प्रकल्प के माध्यम से वन वासियों के उत्थान का जो वीणा उठाया है वह सराहनीय है। इस संस्थान में सिक्किम, नेपाल, नागालैंड, मणिपुर, आसाम, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, बिहार, एवं उत्तर प्रदेश के बच्चों द्वारा जो सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अद्भुत प्रस्तुति की गयी, वह प्रधानमंत्री के अखंड भारत की परिकल्पना एक भारत श्रेष्ठ भारत बने का सपना को साकार करती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें