फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री-ठेके में 60 प्रतिशत आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 40 लाख रुपये तक के ठेके में आरक्षण की व्यवस्था होने जा रही है। अकोढ़ी स्थित कार्यक्रम स्थल पर उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 40 लाख रुपये तक के ठेकों में 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति, दो प्रतिशत अनुसूचित जन जाति, 27 प्रतिशत पिछड़ी तथा 10 प्रतिशत सामान्य के गरीबों के लिये आरक्षण देने की तैयारी है। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क बनवाने का कुछ लोगों का विशेषाधिकार समाप्त होगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जो नौजवान सिविल इंजीनियरिंग कर चुके हैं, उनके लिये भी एक योजना जल्द शुरू होगी। ऐसे युवाओं को ई-टेंडरिंग के माध्यम से 10 लाख रुपये तक का काम मिल सकेगा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि स्कूलों में नकल पर नकेल कसने में हमारी सरकार सफल रही है। आगे कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में टाप-20 बच्चों के घर व उनके स्कूल तक यदि पक्की सडक नहीं बनी है तो पक्की सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। ऐसी सड़क का नाम एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ रखा जाएगा और उस शिलापट्ट पर उस बच्चे का नाम लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो गांव सड़क आच्छादित होने से बच गए उन गांवों का भी सर्वे कराकर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें