फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज उप मुख्यमंत्री करेगें विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 29 दिसंबर को जिले में रहेंगे। यहां कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस संबंध में शनिवार को डीएम सुशील कुमार पटेल व एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री 29 दिसंबर को सुबह 10 बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर के द्वारा 11 बजे शिवपुर मौर्य बस्ती, निकट विन्ध्याचल धाम पहुंचेंगे तथा 11.05 पर मॉ विंध्यवासिनी देवी मंदिर का दर्शन-पूजन करेंगे। उसके बाद 11.50 पर अकोढ़ी में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वे कार्यक्रम स्थल पर ही दोपहर एक बजे प्रेस-प्रतिनिधियों से प्रेसवार्ता करने के बाद 1.10 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 1.20 बजे हेलीपैड शिवपुर मौर्य बस्ती पहुंचेंगे। 1.35 बजे राधाकृष्ण बनवासी छात्रावास, रामबाग चुनार पहुॅचकर 14.45 बजे श्री राधाकृष्ण बनवासी छात्रावास के देशज दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। उसके बाद दोपहर दो बजकर 2.25 पर लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
उक्त कार्यक्रम की तैयारी के लिये आज जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, पुलिस अधीक्षक सिटी प्रकाश स्वरूप पाण्डेय, के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल अकाढ़ी, हेलीपैड शिवपुर मौर्य बस्ती पहुॅंच कर तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी समय पर तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें