फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी सरकार चुनकर देश के लोकतंत्र को मजबूत करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर विधानसभा क्षेत्र के भरूहना स्थित विंध्यवासिनी महाविद्यालय में सोमवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार पटेल ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएम ने उपस्थित 18 वर्ष पूर्ण कर चुके छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि जो भी युवा एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण चुके हों या उससे पूर्व पूर्ण कर चुके हों वे अपने पोलिंग स्टेशन/बूथ पर बीएलओ से संपर्क कर फार्म-6 भरकर मतदाता पहचान पत्र बनवा सकते है। उन्होंने कहा कि मतदाता पहचान पत्र बनने के बाद ही वे वोट डालने के योग्य होंगे। कहा कि इससे हम सभी लोग अपने क्षेत्र में निष्पक्ष ढंग से वोट डाल सकते हे और एक अच्छी सरकार का चुनाव कर भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो पात्र है। उनके नाम जुडे और जिन लड़कियों की शादी हो चुकी हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या कोई यदि अपना मतदाता क्षेत्र बदलकर अन्यत्र स्थान पर रह रहा ह तो वे निर्धारित प्रपत्र को भरकर बीएलओ को दें ताकि संशोधन किया जा सके। अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि जनपद में इस समय कुल 2089 बूथ तथा 1280 पोलिंग स्टेशन हैं। पूरे जिले में 18 लाख 41 हजार आठ सौ 73 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट प्रकाशन होना है, इसके दृष्टिगत सभी बीएलओ अपने बूथ पर सक्रिय रहेगें जहां पर नये मतदाता बनने के लिये फार्म-6 भी वितरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान दावे एवं आपत्तियों को भी लिया जायेगा तथा त्वरित निस्तारण किया जायेगा। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव, तहसीलदार ओम प्रकाश पाण्डेय के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें