विंध्याचल/राजगढ़। रेलवे स्टेशन विंध्याचल के पूर्वी छोर और चुनार कोतवाली क्षेत्र के नूनौटी गांव में मालगाड़ और ट्रेन से कटने से दो की मौत हो गई। विंध्याचल शनिवार की सुबह प्रयागराज की ओर से वाराणसी जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अधेड़ की कटकर मौत हो गई। सदर बाजार निवासी शीतला प्रसाद गुप्ता (55) सुबह खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। रेहड़ा पुल के पास रेलवे पटरी पार कर रहे थे कि वाराणसी की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के गुजरने पर स्थानीय लोगों ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। जीआरपी प्रभारी अंजनी कुमार सिंह और धाम चौकी प्रभारी श्यामधर ने आस-पास के लोगों को बुलवाकर मृतक की शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव केे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजगढ़ संवाददाता के अनुसार चुनार कोतवाली क्षेत्र के नूनौटी गांव में दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र निवासी 75 वर्षीय अमरावती देवी पत्नी बलदेव दोपहर में शौच करने जा रही थी। वह रेल की पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन से कटकर वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने वृद्धा को कान से कम सुनाई देता था। जिसके वजह से ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।