फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी का शिकार बना तीन यात्री से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोलकाता से कमाई कर चंबल एक्सप्रेस से लौट रहे तीन यात्री मिर्जापुर स्टेशन पहुंचने पर जहरखुरानी का शिकार हो गए। जहरखुरान तीनों यात्रियों को नशीली चाय पिलाकर अचेत होने पर उनका सामान लूट ले गया। इसमें तीनों यात्रियों का बैग, नकदी और मोबाइल था। तीनों में एक यात्री ने नशीले चाय का कम सेवन किया था। उसने जीआरपी को सूचना देकर अचेत दो अन्य यात्रियों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम तक दोनों को होश नहीं आया था। परिजनों ने बताया कि हजारों रुपये नकदी और अन्य सामान जहरखुरान लूट ले गए है।
विज्ञापन

भदोही जिले के सुररियावां थाना क्षेत्र के शुकुलपुर निवासी 45 वर्षीय श्यामधर पुत्र अमरनाथ, 43 वर्षीय देवराज पुत्र लाल बहादुर निवासी विसुनपुर थाना ज्ञानपुर व विंध्याचल निवासी 28 वर्षीय नरेश कोलकाता में रहकर काम करते है। श्यामधर की चाय की दुकान है। देवराज और नरेश मूंगफली बेचते है। तीनों पिछली बार तीन माह पूर्व कोलकाता गए थे। श्यामधर को इलाज कराना था। श्यामधर के साथ अन्य साथी चंबल एक्सप्रेस से घर वापस लौट रहे थे। ट्रेन मिर्जापुर स्टेशन पहुंचने वाली थी। उससे पहले जहरखुरानों ने उन्हें नशीली चाय पिला दी। इससे तीनों अचेत होने लगे। नरेश ने चाय पूरी नहीं पी थी। इसलिए उसे असर कम हुआ। जहरखुरान तीनों का सामान लेकर फरार हो गए थे। होश आने पर नरेश ने अपने साथियों को रेलवे स्टेशन पर अचेतावस्था में पाया। उसने जीआरपी को सूचना दिया। सूचना पर जीआरपी दोनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। श्यामधर के पुत्र सचिन ने बताया कि जहरखुराना पूरा सामान लूट ले गए है। बैग में कपड़ा आदि के साथ नगदी भी था। देर शाम तक दोनों को होश नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें