फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल से परेशान हो रहे वादकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लेखपालों की हड़ताल से वादकारियों को परेशानी हो रही है। वे तहसीलों पर आकर वापस लौट जा रहे हैं। विभिन्न मुकदमों की नपाई जोखाई नहीं हो पा रही है। तहसीलों पर एक प्रकार से मजमा लगा हुआ है। वहीं लेखपालों की हड़ताल शुकवार को भी जारी रही।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार चार सौ में से 20 लेखपाल काम पर लौट आए हैं। 10 लेखपाल अन्य कारणों से छुट्टी पर है। वर्तमान में तीन सौ 70 लेखपाल ही हड़ताल पर हैं। एडीएम यूपी सिंह ने बताया कि कुछ लेखपाल वापस लौटे हैं। संभावना जताई जा रही है कि सभी लेखपाल काम पर लौट आएंगे। इसके विपरीत उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों का सिटी क्लब में प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता दिनेश सरोज व संचालन भीमसेन सक्सेना ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्रा, जिला मंत्री अवनीश पटेल, इंद्रप्रताप सिंह, सुनील सिंह, विजय शंकर यादव, बीनू यादव, विद्याशंकर, सुमन विश्वकर्मा, मधु यादव, सोनी, श्रेया खन्ना, तमन्ना बेगम, बेबी विश्वकर्मा, सुमन यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें