फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदारों के खिलाफ अभियान में 75 की लाइन कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। फतहां स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय परिसर में गुरुवार को भी मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। इसमें आसान किश्त योजना का लाभ लेते हुए एक सौ आठ उपभोक्ताओं ने 17 लाख 56 हजार रुपये का बकाया जमा किया। इसके साथ ही अभियान चलाकर 75 बकाएदारों की लाइनें काटी गई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव के निर्देशन में प्रवर्तन दल ने 98 बकाएदारों को नोटिस भेजी गई। इसी प्रकार अधिशासी अभियंता खंड प्रथम एके सिंह ने बताया कि 69 बकाएदारों ने आसान किश्त योजना का लाभ लेते हुए आठ लाख 42 हजार रुपये का बकाया बिल जमा किया। मनोज कुमार यादव ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने आसान किश्त योजना के तहत पंजीकरण कराया है। वे 31 दिसंबर तक बकाया बिलों का भुगतान अवश्य कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें