फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम का नंबर सभी धान क्रय केंद्र पर लिखा जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को धान खरीद की समीक्षा की गई। डीएम सुशील कुमार पटेल ने कहा कि किसानों के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए। इस कंट्रोल रूम का नंबर सभी धान क्रय केंद्रों पर लिखा जाए। ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसान उस पर संपर्क कर सकें।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ अजित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कंट्रोल रूम बना दिया गया है। इसका नंबर 9839565084 है। इस पर किसान अपनी समस्या बता सकते हैं। डीएम ने कहा कि 100 क्विंटल से कम धान लाने वाले किसानों को किसी प्रकार के सत्यापन की आवश्यकता नहीं है। उनके धान की तौल तत्काल की जाए। यह भी कहा कि छोटे किसानों तथा महिला व दिव्यांग कृषकों के धान की तौल प्राथमिकता पर की जाये। बुधवार को विकास भवन में आयोजित किसान दिवस पर अधिकांश कृषकों ने जिलाधिकारी से खरीद से संबंधित शिकायतें की थी। जिस पर डीएम ने बैठक कर खरीद की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि तीन दिन पूर्व क्रय किये धान का भुगतान दो दिन के अन्दर केंद्र प्रभारी कर दें। तथा नये खरीद के तीन दिन के अंदर भुगतान सुनिश्चित करायें। इस अवसर पर बताया गया कि विभिन्न एजेंसियों के द्वारा संचालित क्रय केन्द्रों पर अब तक छह करोड़ 21 लाख रुपये का भुगतान अवशेष है। जिसे दो दिन के अंदर भुगतान करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि सभी केन्द्रों पर डस्टर, वेइंग मशीन, नमी मापक यंत्र, बोरा आदि उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि धान खरीद में किसानों को किसी प्रकार परेशानी का सामना न करना पड़े। यह केंद्र प्रभारी सुनिश्चित करायें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, डिप्टी आरएमओ अजीत त्रिपाठी के अलावा अन्य सभी सम्बंधित एजेंसियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें