मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के पीलीकोठी स्थित जिला कार्यालय पर गुरुवार को एक गोष्ठी का आयोजन कर नागरिकता संशोधन बिल की प्रमुख बातों को स्पष्ट किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह बिल लोगों को नागरिकता देने वाला बिल है न कि उनकी नागरिकता छीनने वाला।
गोष्ठी का आरंभ मुख्य अतिथि अमर नाथ यादव व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने भाजपा के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा नागरिक संशोधन बिल संसद से पास होने और राष्ट्रपति की मुहर लग जाने के बाद अब नागरिक संशोधन कानून बन गया है। इसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से भागकर आए अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। यह नागरिकता देने वाला बिल है न कि नागरिकता लेने वाला। विपक्ष इस कानून पर केवल भ्रम फैला रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत के किसी भी नागरिक को डरने की आवश्यकता नहीं। विपक्ष इस पर सिर्फ राजनीति कर रहा है। संचालन संतोष गोयल ने किया। इस अवसर पर लालबहादुर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, दिनेश तिवारी, उत्तर मौर्य, हरिशंकर पटेल, आशुकांत चुनाहे, रमेश दुबे, अमित सिंह, चंद्रांशु गोयल, प्रसून पुजारी आदि थे।