मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के चिंदलिक दुबे गांव में एक खेत में स्थित सूखे कूंए में बुधवार की देर शाम को एक युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। युवती के शव को जानवर खा गए है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त में जुटी है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
क्षेत्र के एक खेत में कुंआ स्थित है जो सूखने के कारण पट गया है। पांच फिट गहरे कूएं में एक युवती का शव पड़ा था। क्षेत्र निवासी एक किसान शाम को अपने खेत में खाद डालकर वापस आ रहा था तो दुर्गंध के चलते कूएं में झांका तो शव पड़ा हुआ देखा। ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर देहात कोतवाल अभय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। शव दो दिन पूराना लग रहा है। युवती का चेहरा जानवर आदि खा गए है। युवती सफेद चेकदार जींस, प्रिंटेड कुर्ता, गुलाबी सफेद स्वेटर, सफेद दुपट्टा पहनी है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर किसी ने शव को कूएं में फेंक दिया। देहात कोतवाल अभय कुमार सिंह ने बताया कि चेहरे को जानवर नोच ले गए है। इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। तीन दिन शिनाख्त करने की कोशिश की जाएगी। पोस्टमार्टम कराने के बाद मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।