फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई मेल से मिली नाबालिक लड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मायानगरी की चमक धमक किसे आकर्षित नहीं करती। इसी आकर्षण में सिंगर बनने की चाहत लेकर घर से भागी एक नाबालिग को रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर बुधवार की दोपहर मुंबई मेल से बरामद किया गया। किशोरी के साथ कोई नहीं था। जिसके बाद किशोरी केे नारी निकेतन भेज दिया गया।
विज्ञापन

डेहरी-आनसोन से 16 वर्षीय किशोरी मुंबई मेल से मुंबई जा रही थी। टीटीई सुशील कुमार ने किशोरी को ट्रेन में अकेला देख पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मुंबई सिंगर बनने जा रही है। ट्रेन के मिर्जापुर पहुंचने पर टीटीई ने किशोरी को चाइल्ड लाइन को सौंपा। चाइल्ड लाइन और जीआरपी ने उससे पूछताछ की। किशोरी ने मुंबई जाने की बात बताई। किशोरी के परिजनों का नाम पता पूछ कर उन तक जानकारी देने की कोशिश में जुटी रही। परिजन के न आने के कारण किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें