फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सूत्री मांगों के समर्थन में जारी रहा लेखपालों का आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से बुधवार को सिटी क्लब में धरना प्रदर्शन जारी रहा। प्रशासन के बढ़ते दबाव के चलते बुधवार को धरना स्थल पुराने विकास भवन से हटाकर सिटी क्लब कर दिया गया। पुराना विकास भवन में सुबह ताला बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

अपनी आठ सूत्री मांगपत्रों के संबंध में लेखपालों ने अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा। वक्ताओं ने कहा कि उनकी ग्रेड पे, यात्रा भत्ता, वाहन भत्ता, वेतन विसंगति व पदनाम परिवर्तन की मांगे यथावत रहेंगी। उनकी हड़ताल जारी रहेगी चाहे प्रशासन कोई भी दमनात्मक कार्रवाई कर ले। बेनू यादव ने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर रहेंगे। नम्रता सिंह व अन्य ने भी अपने विचार प्रकट किए। अध्यक्षता सच्चिदानंद व संचालन दिनेश चंद्र पांडेय ने किया। इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्रा, अवनीश पटेल, भीमसेन सक्सेना, शुभम श्रीवास्तव आदि र्थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें