लालगंज। कटाई गांव में शनिवार को हुई किसानों की बैठक में बेमौसम की बरसात से हुए नुकसान की भरपाई का मामला उठाया गया। किसानों ने कहा कि फसल की मड़ाई नहीं हुई थी। इस बीच बारिश से खलिहान में रखी धान के फसल का नुकसान हुआ। किसानों ने नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
12 से ज्यादा गांवों के किसानों ने बैठक उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जगदीश सिंह को नुकसान की जानकारी देकर सरकार के सामने रखने के लिए कहा। उसरी के किसान श्यामसुंदर दुबे ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है। बीमा कंपनियां निरीक्षण करके मांग के आधार पर सत्यापन कर क्षतिपूर्ति करें। रजई गांव के किसानों के प्रतिनिधि पूर्व प्रधान कमला सिंह पटेल ने कहा कि बीमा कंपनियां आपदा से हुई क्षति की भरपाई करने के लिए लीपापोती करती हैं। जिससे किसानों को लाभ नहीं मिलता। बेलहा गांव के किसान हरिमोहन पटेल ने कहा कि बेमौसम बरसात से बहुत नुकसान हुआ है। जांच के लिए सरकार टीम गठित करे। नदौली करौदी के किसान फूलचंद पांडेय व फूलचंद दुबे के साथ पूर्व प्रधान राजकरन पटेल ने भी मुआवजे की मांग की । बैठक की अध्यक्षीय भाषण में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जगदीश सिंह ने किसानों की मांग प्रदेश सरकार के कृर्षि विभाग के समक्ष रखने के साथ जांच कराकर भरपाई कराए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में रजई, कटाई, तिलांव, बेलहा, सोनवर्षा, नदौली करौदी, बस्तरा, लालापुर, निनवार, खुर्दा, रामपुर कामता, तेंदुई, कठवार, चकपैसठ, रेही, कोल्हुआ, गगहरा, पतारकला, खैरा आदि गांव के किसानों ने क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर अशोक कुमार, रविन्द्र कुमार, दीनानाथ दुबे, विजय बहादुर सिंह, रामआशरे, दिग्विजय सिंह, पारसनाथ पटेल, जटाशंकर पटेल, बबलू पटेल, राजाराम, झलंर शर्मा, रमेश कुमार, छोटेलाल गौतम, इत्यादि किसान मौजूद रहे।