फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार को बचाने में बस पलटी, यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्ति नगर राजमार्ग पर नैठी गांव के सामने गुरुवार की दोपहरवाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही सोनभद्र डिपो की बस सड़क पार कर रहे साइकिल सवार युवक को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर मकान व पेड़ से जा टकराई। बस मे सवार 10 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी का पीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

वाराणसी से सोनभद्र जा रही सोनभद्र डिपो की रोडवेज बस अदलहाट थाना क्षेत्र के नैठी गांव के सामने जैसे ही पहुंची कि अचानक साइकिल सवार 26 वर्षीय राम सिंह पुत्र पंचम निवासी खजुरौल सड़क पार करने लगा। रोडवेज बस चालक ड्राइबर ने युवक को बचाते हुए अपनी बस को बायीं ओर सड़क के किनारे मोड़ दिया। जिससे बस गढ्ढों को पार कर खेत में लगे पेड़ व सिंचाई के लिए बने मकान में जा टकराई। बस में बैठे सवारियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण बस की ओर दौड़ पड़े और घायलों को बस से बाहर निकाला। थाना परिसर के करीब हादसा होने के कारण पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल इंद्रा देवी 27 वर्ष पुत्री प्रमोद कुमार निवासी शिकारगंज चंदौली, उषा देवी 40 वर्ष पत्नी छोटू मधुपुर (झपड़ी)जिला सोनभद्र, भरत साह 29 वर्ष पुत्र जवाहर निवासी गंगा नगर कालोनी आदमपुर जिला वाराणसी, बस चालक मंगला जीत सिंह व कंडेक्टर अनिता यादव को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अदलहाट व अन्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।जिसका इलाज चल रहा है। गम्भीर रुप से घायल साइकिल सवार रामसिंह को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। अन्य घायल दूसरे वाहन से अपने अपने गंतव्य को रवना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें