फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। लालगंज थाना क्षेत्र के मुस्किरा गांव में बुधवार की रात संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव का दीनानाथ मौर्या सूरत साड़ी कंपनी में काम करता है। पत्नी पुष्पा देवी (28) बच्चों के साथ गांव में रहती थी। बुधवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य घर में सोने के लिए चले गए। गुरुवार की भोर बच्चों के रोने बिलखने की आवाज आई तो परिवार के लोग कमरे में गए। पुष्पा अचेतावस्था में पड़ी थी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर उसके मायके वाले सोनभद्र जिले के तिलौली कला गांव निवासी उसका भाई राकेश मौर्य पुत्र रामप्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या की गई है। राकेश मौर्या ने बताया कि सुसराल वालों ने बुधवार की रात 11 बजे बताया कि उसकी बहन बीमार है। इसके बाद रात दो बजे फोन कर बताया कि उसकी मौत हो गई है। आरोप लगाया कि जहर देकर हत्या की गई है। थानाध्यक्ष लालगंज श्याम बिहारी ने बताया कि मायके वालों के आरोप पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की पुष्टि होगी। उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें