फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत में शामिल होंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। एनएच- 7 के लिए भूमि अधिग्रहण मामले में होने वाली किसान महापंचायत का कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है। इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सुंदरपुर जमुई में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में बुधवार को मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि टेंगरा मोड़ से हनुमना तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या सात के चौड़ीकरण के लिए किसानों की जो भूमि अधिग्रहित की गई थी उसका उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए किसान भाई तीन माह से आंदोलन कर रहे हैं। अब इस आंदोलन को कांग्रेस पार्टी समर्थन देगी। इसीलिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आ रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की। इस अवसर पर रमेश तिवारी, द्वारका पाल, नागेंद्र शंकर पाठक, दयाशंकर पांडेय, स्वरूप सिंह, भारतेंदु यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें