फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान तोड़ते समय गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार/जमुई। चुनार कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर मैदान में बुधवार की सुबह मकान तोड़ते समय बारजा अचानक गिर गया। इससे कार्य कर रहे चार लोग घायल हो गए। इसमें एक को गंभीर चोट आई। परिजन युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सतीश भारती (37) का पुश्तैनी मकान गांव में स्थित है। बुधवार की सुबह वह अन्य मजदूरों के साथ अपने चाचा विशुन प्रसाद का पुराना मकान तोड़ने का कार्य कर रहा था। अचानक बारजा टूटकर गिर गया। सतीश के सहित तीन और मजदूर गिर गए। तीन मजदूरों को हल्की चोट आई, पर सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक को एक महीने का पुत्र है। मृतक का बड़ा भाई संजीव कुमार अधिवक्ता है। दूसरा भाई सन्तोष कुमार स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। कोतवाल राजीव मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें