फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर जला स्पॉउट, दो सौ गांव रहे अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। विद्युत उपकेंद्र पर जरा सी लापरवाही का खामियाजा हजारों ग्रामीणों को उठाना पड़ा। उपकेंद्र के स्पाउट में गुरुवार की रात चूहा घुस गया। जिससे विकास खंड क्षेत्र के दो सौ गांव रात भर अंधेरे में रहे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र राजगढ़ में इस समय चूहों का काफी आतंक है। इस पर विभाग के जिम्मेदारों ने कभी ध्यान नहीं दिया लेकिन गुरुवार की रात इस उदासीनता की कीमत हजारों ग्रामीणों को चुकानी पड़ी। उपकेंद्र में धींगामश्ती कर रहे चूहों में से एक रात के करीब 12 बजे बजे उपकेंद्र के स्पॉउट में घुस गया जिससे स्पाउट जल गया। इससे क्षेत्र की बिजली तकरीबन 10 घंटे तक गुल रही। रात में तो किसी ने ध्यान नहीं दिया। वैसे भी इस समय सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। इससे लोगों को परेशानी नहीं हुई लेकिन शुक्रवार की सुबह जब पानी व अन्य की समस्या सामने आई तो हलचल मची। काफी मशक्कतों के बाद अवर अभियंताओं ने विद्युत सप्लाई बहाल कराई। ज्ञात हो कि उक्त उपकेंद्र से क्षेत्र के तीन फीडर के राजगढ़, खोराडीह, भवानीपुर के माध्यम से दो सौ गांवो में विद्युत सप्लाई दी जाती है। बीती रात इन तीनों फीडरों की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई थी। जिससे नदिहार, राजगढ़, भीटी, कुड़ी, करौदा, दरवान, ददरा, धनासिरिया, निकरिका, चौखडा, रामपुर 38, भवानीपुर समेत लगभग दो सौ गांवों में अंधेरा छाया रहा।
विद्युत वितरण खंड प्रथम एके सिंह, अधिशासी अभियंता ने बताया कि कभी- कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। कर्मचारियों ने मौके पर तत्परता दिखाते हुए विद्युत आपूर्ति को रोक दिया जिससे कोई गड़बड़ी नहीं होने पाई। सुबह जब अभियंता पहुंचे तो मरम्मत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें