फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में विद्यालय में बंद मिला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बार बार की चेतावनी के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों की अनुपस्थिति कम नहीं हो रही है। गुरुवार को जब बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह विंध्याचल के शिवपुर वार्ड स्थित मां विंध्यवासिनी कन्या प्राथमिक पाठशाला पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। बीएसए ने संबंधित अध्यापक का गुरुवार का वेतन काटकर स्पष्टीकरण मांगा है। कहा है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर महेश भट्टाचार्य प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यह विद्यालय नगर विधायक रत्नाकर मिश्र का गोद लिया गांव है। इस विद्यालय में दो सौ 32 विद्यार्थी पंजीकृत हैं जिनमें एक सौ 78 उपस्थित थे। यहां पर तीन शिक्षामित्र तैनात हैं और एक प्रधानाध्यापक वीरभान सिंह को वित्तीय कार्यों के लिए अटैच किया गया है। विद्यालय की व्यवस्था संतोष जनक थी। ड्रेस वितरण, बैग वितरण व अन्य सभी योजनाओं का लाभ बच्चों को मिल रहा है। किचन शेड जर्जर है। उसके निर्माण की बात कही गई। इसी परिसर में इसी विद्यालय के ठीक पीछे मां विंध्यवासिनी कन्या प्राथमिक विद्यालय स्थित है। इस विद्यालय में बच्चों की संख्या लगभग सौ बताई गई। लेकिन यहां पहुंचकर बीएसए को मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। पूछताछ की गई तो पता चला कि प्रधानाध्यापक मो. अमीन आए ही नहीं हैं। इस पर बीएसए ने ताला लटके हुए मुख्य द्वार का फोटो खींचा और वेतन रोकने की कार्रवाई की। कहा कि यदि कोई अध्यापक इसी प्रकार विद्यालय बंद कर जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें