फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो के धक्के से श्रमिक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हलिया थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के सामने बुधवार की रात मिर्जापुर की ओर से ड्रमंडगंज जा रहे बोलेरो की टक्कर से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान 24 वर्षीय सूर्यभान की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने महेशपुर गांव के सामने सड़क पर शव रखकर नेशनल हाईवे सात जाम कर दिया। मृतक के शव के साथ सड़क पर बैठे परिजनों ने मुआवजा के साथ बोलेरो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम के आश्वासन पर परिजनों ने साढ़े चार घंटे बाद जाम समाप्त किया। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग जाम में घंटो फंसे रहे।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के कोरांव थानांतर्गत मड़फा कला निवासी 38 वर्षीय कन्हैयालाल, पुत्र झूरूराम, 24 वर्षीय सूर्यभान पुत्र बालकृष्ण, 45 वर्षीय सूर्यलाल व 35 वर्षीय रामदेव पुत्र नचकऊ बुधवार की शाम मजदूरी कर अपनी-अपनी साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। महेशपुर गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने साइकिल सवारों को धक्का मार दिया। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सूर्यभान की मौत हो गई। परिजन शव को महेशपुर गांव के सामने रखकर नेशनल हाईवे पर रोड जाम कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने समझाया, पर जाम समाप्त नहीं हुआ। परिजन कार्रवाई और मुआवजे की मांग के लिए डीएम के आने की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम लालगंज शिवप्रसाद ने मृतक आश्रितों को पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत तीस हजार रुपये व आम आदमी बीमा योजना के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर साढ़े चार घंटे बाद सुबह साढ़े दस बजे जाम समाप्त हुआ। एसडीएम ने कहा कि मृतक प्रयागराज जिले का निवासी है, इसलिए सभी आर्थिक लाभ वहीं से दिए जाएंगे। इस प्रकरण की पूरी रिपोर्ट प्रयागराज जिला प्रशासन को भेज दी जाएगी। इसके बाद हलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूर्यभान की दो बेटियां हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें