फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन व्यापार बंद हो, बिजली की बढ़ी दरें वापस लें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व केमिस्ट एंड ड्रग्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में सदस्यों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जीएसटी काउंसिल को संबोधित विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। पीएम को संबोधित ज्ञापन में किराए पर जीएसटी को समाप्त करने की मांग की गई। इसके अलावा एक करोड़ से अधिक धन निकासी पर टीडीएस समाप्त हो, आनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध, दवा व्यवसाय से फार्मासिस्ट की अनिवार्य रूप से समाप्त किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग की गई। शत्रुघ्न केसरी ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग व्यवसाय से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसे जल्द से जल्द बंद किया जाना चाहिए। कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के कारण नकली दवाइयों का का मार्केट फल फूल रहा है। लल्लूराम मोदनवाल ने कहाकि देश में वैसे ही उत्तर प्रदेश में सर्वाधित बिजली दर ली जाती है। उस पर 12 प्रतिशत अधिक बिजली दर का बढ़ना व्यापारी व किसान वर्ग के लिए अत्यधिक पीड़ादायक है। बिजली पर दिल्ली सरकार की तरह छूट दिया जाए। कहाकि पड़ोसी राज्य में या तो मंडी शुल्क पूर्णत: समाप्त है या उनकी दरें उत्तर प्रदेश से कम है। मंडल शुक्ल का सीधा प्रभाव किसान के उत्पादन पर पड़ता है। मंडी शुल्क की राशि को घटाया जाए। मंडी शुल्क में उंची दर होने के कारण भ्रष्टाचार बहुत ज्यादा है। जीएसटी कानून लागू किए जाने के बाद से अनेक बदलाव किया जा चुका है। कानून की जानकारी व्यापारियों को प्राप्त नहीं होती है। प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से संजय गरहवार, शिव मुंदड़ा, लल्लूराम मोदनवाल, विष्णु मालवीय, पीयूष जायसवाल, वसीम रजा, हर्षित दुबे, आयुष सिंह, विवेक सिंह राजपूत, शिवम गुप्ता, आदि लोग उपस्थित थे।प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से संजय गरहवार, शिव मुंदड़ा, लल्लूराम मोदनवाल, विष्णु मालवीय, पीयूष जायसवाल, वसीम रजा, हर्षित दुबे, आयुष सिंह, विवेक सिंह राजपूत, शिवम गुप्ता, आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें