फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हमारे अन्नदाता इनका हर हाल में रखें ख्याल: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। किसान हमारे अन्नदाता हैं, इन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी किसानों से संबंधित आए मामलों का फौरी तौर पर निस्तारण करें। यह बातें जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने बुधवार को पथरहिया स्थित विकास भवन में आयोजित किसान दिवस के दौरान विभिन्न विकास खंडों से आए किसानों के मामलों की सुनवाई करते हुए कही।
विज्ञापन

किसान दिवस में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि किसान अपनी खेतों में किसी भी दशा में पराली को न जलाएं। उन्होंने कहा कि जो किसान मशीनों से फसलों की कटाई करा रहे हैं, पराली खेतों में जलाने के बजाए गोवंश आश्रय स्थलों को दान कर दें। किसान दिवस में जीर्णशीर्ण नहरों, शिल्ट की सफाई का मुद्दा किसानों ने उठाया। जिलाधिकारी ने मौजूद संबंधित अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं को दूर किए जाने के निर्देश दिया। धान क्रय केंद्रों पर पूछे जाने पर मौजूद डिप्टी आरएमओ अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी केंद्रों पर समय से धान खरीदे जा रहे है। किसान दिवस को उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, कृषि वैज्ञानिक संत प्रसाद ने भी संबोधित किया।
किसान दिवस पर अधिकारियों के बजाए आए उनके सहायकों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। विकास भवन सभागार में पहुंचते ही डीएम सुशील कुमार पटेल ने बुधवार को सबसे पहले मौजूद अधिकारियों की जमकर क्लास ली। इस दौरान अधिकारियों के बजाए आए उनके सहायकों को बाहर का जहां रास्ता दिखाया। वहीं अनुपस्थित नौ अधिकारियों को स्पष्टीकरण दिए जोन के निर्देश दिया। डीएम ने कहा यदि किन्हीं करणों से कोई उपस्थित नहीं हो रहा है तो कृषि उपनिदेशक को अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें