फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर दिया फर्जी बीजा व एसर टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। पैसा लेकर विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा और एयर टिकट देने के मामले में चील्ह पुलिस ने बुधवार की शाम को तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी रियाजुुद्दीन पुत्र गयासुद्दीन ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि तीन लोगों ने उसे नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर एक लाख 85 रुपये लिया। इसके बदले उसे फर्जी वीजा और एयर टिकट दे दिया। झूठा वीजा दिए जाने की जानकारी होने पर उनके पास गया तो तीनों ने पैसा वापस करने से मना कर दिया। इसके बाद रियाजुद्दीन ने थाने में तहरीर दिया। मामले में पुलिस ने मेराजुद्दीन पुत्र शेराजुद्दीन निवासी मिर्जापुर चौराहा जिला गोरखपुर, अबरार खां उर्फ अरसद खां पुत्र अज्ञात निवासी ठुठ्ठीबारी जिला महराजगंज व सलमान खां पुत्र इस्लाम खां निवासी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें