मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ के पास मंगलवार सुबह बस की चपेट में आने से बाइक सवार लखनऊ निवासी इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। चालक बस लेकर भाग गया।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी के पास वीवीपैड का गोदाम बन रहा है। गंगा इंटर प्राइजेज गोडाउन का निर्माण कार्य करा रही है। लखनऊ के ठाकुरगंज फरीदीपुर निवासी इंजीनियर रामकुमार पांडेय(48), पुत्र शुभम पांडेय(28) के साथ वीवीपैड गोदाम में कार्य करते थे। दोनों नगर के भरुहना स्थित विंध्यवासिनी कालोनी में कालोनी में रहते थे।
पिता-पुत्र बाइक से मंगलवार सुबह नगर के बरियाघाट स्नान करने गए थे। वह बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ मोहल्ले के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे रामकुमार पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक चला रहे शुभम को हल्की चोट आई।