फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यातायात माह के तहत सोमवार को नगर के रोडवेज परिसर में वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित यातायात के लिए गोष्ठी की गई। गोष्ठी में आटो चालक, ई-रिक्शा चालक, वाहन स्वामी, रोडवेज के चालक व परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया व पैंफ्लेट वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी सुधीर कुमार ने कहा कि वाहन चालक सड़क पर यातायात नियमों का पालन करे। खास तौर पर ई रिक्शा चालक सड़क पर किनारे गाड़ी खड़ा कर सवारी उतारें। ई रिक्शा चालक दाएं-बाएं देखकर गाड़ी मोड़ा करें। सवारियों को गाड़ी के बाएं से उतारे। दाहिने ओर उतारते समय हादसे होते है। जो टेंपो चालक अपने दाहिने ओर लोहे का राड नहीं लगाएं हो वो लगा ले। इस अवसर पर यात्री कर अधिकारी रामसागर, एआरएम हरिओम, प्रभारी यातायात अमरजीत चौहान, आशीष श्रीवास्तव, सचिन दूबे आदि मौजूद रहे । संचालन आयुष सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें