फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघमित्रा एक्सप्रेस में बीमार की जीआरपी ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। संघमित्रा एक्सप्रेस से चेन्नई जा रहे एक प्राइवेट कंपनी के कंसल्टेंट की मुगलसराय के बाद तबीयत खराब हो गई। वह अपने सीट पर बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची मिर्जापुर जीआरपी ने उन्हें उतारा। उसके बाद उपचार के लिए रेलवे के अस्पताल ले गई। वहां से उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जीआरपी के मानवीय कार्य को सराहा।
विज्ञापन

बिहार के पटना जिले के दानापुर कैंट थाना क्षेत्र के बेली रोड निवासी 66 वर्षीय शिवेंद्र त्रिवेदी एक प्राइवेट कंपनी में कंसल्टेंट है। वह किसी बैठक में शामिल होने के लिए संघमित्रा एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। वो ट्रेन के एस-फाइव बोगी के 20 नंबर सीट पर बैठे थे। पटना से शनिवार की रात साढ़े आठ बजे वह रवाना हुए। साढ़े 11 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के आगे बढ़ने पर वह बेहोश हो गए। कंट्रोल से इसकी सूचना जीआरपी प्रभारी मिर्जापुर उदय शंकर कुशवाहा को दी गई। जीआरपी प्रभारी के निर्देश पर कांस्टेबल रमेश यादव और जीशान अहमद ने डेढ़ बजे ट्रेन के मिर्जापुर पहुंचने के बाद यात्री को रेलवे के अस्पताल ले गए। उसके बाद उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जीआरपी प्रभारी ने उनके परिजनों को सूचना दे दिया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार आया। सूचना पर बीमार शिवेंद्र के साढ़ू लखनऊ निवासी अनिल कुमार पांडेय, प्रयागराज निवासी समधी अवधेश दुबे और मौसेरे भाई सुनील कुमार दुबे अस्पताल पहुंचे। बताया कि उन्हें टीबी और सुगर की बीमारी है। इस कारण अचेत हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें