फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई मेल से 226 तोता के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जीआरपी ने शनिवार प्लेटफार्म नंबर दो पर मुंबई मेल के तीसरे नंबर के शौचालय से अवैध तरीके से तोता लेकर जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। इन तोतों को वर्धमान ले जाया जा रहा था। इसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपित 10 सितंबर को भी अवैध तरीके से तोता लेकर जा रहे थे। जीआरपी ने उस दौरान भी 200 तोता बरामद किया था। आरोपित फरार हो गए थे।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी उदय शंकर कुशवाहा को सूचना मिली कि मुंबई मेल में तस्कर तोता लेकर जा रहे है। प्लेटफार्म नंबर दो पर मुंबई मेल ट्रेन के आने पर जीआरपी प्रभारी फोर्स के साथ ट्रेन की चेकिंग करने लगे। चेकिंग के दौरान तीसरे डिब्बे के दोनों ओर प्रवेश कर देखा गया तो दो लोग भागने लगे। जीआरपी ने इकबाल पुत्र सरफराज खां निवासी सोला तालाब हेरो डांगा सतर थाना जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल व शेख छोटू पुत्र शेख कमाल को पकड़कर भागने का कारण पूछा तो बताया कि बोगी के शौचालय में रखकर देशी तोता बेचने के लिए वर्धमान लेकर जा रहे थे। पुलिस ने तीन पिंजड़ों में 226 तोता बरामद किया। जीआरपी प्रभारी उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि ये दोनो काफी समय से तोता की तस्करी कर रहे है। पूर्व में भी 10 सितंबर को तोता लेकर जा रहे थे। तोता बरामद किया गया था पर आरोपित फरार हो गए थे। तस्करों ने पूर्व में तोता की तस्करी ले जाने की बात स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें