फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई अधिकारी बनकर वसूली करने वाले के घर पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के बरैनी गांव में गुरुवार की शाम को सीबीआई की एंटी करप्शन की छह सदस्यीय टीम ने कछवां थाने की फोर्स के साथ एक मकान में छापेमारी कर चार घंटे तक तलाशी ली। छापेमारी में सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने आरोपित के घर से कागजात बरामद किया। टीम ने बताया कि वह दो दिनों तक रह कर पड़ताल करेगी। सीबीआई टीम के छापेमारी से गांव में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के के बरैनी गांव निवासी एक युवक दिल्ली और मुंबई में लोगों को फर्जी तरीके से सीबीआई का अधिकारी बनकर ठगता था। मामले में शिकायत होने के बाद आरोपित को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार आरोपित के घर पर गुरुवार की शाम को सीबीआई की छह सदस्ययी टीम कछवां थाने को सूचना देकर फोर्स के साथ पहुंची। टीम ने युवक के घर पर चार घंटे तक सघन तलाशी लेने के बाद कुछ जरुरी कागजात बरामद कर कछवां थाने आई। टीम ने बताया कि वह दो दिनों तक तह कर मामले की पड़ताल करेगी।
इस संबंध में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि बरैनी निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ डिंपल सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को ठगता था। वह मुंबई में गिरफ्तार हो चुका है। उसी सिलसिले में सीबीआई की एंटी करप्शन टीम छापेमारी करने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें