फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से रेलवे ईटिकट बेचने का आरोप गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आरपीएफ ने गुरुवार को कटरा कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा के पास से मां भगवती आशी रेलवे आरक्षण केंद्र पर छापा मारकर अवैध तरीके से रेल के ई टिकट का कारोबार करने पर के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर एसआई अतुल कुमार राय ने ई-टिकट का कारोबार करने वाले दुकान पर छापेमारी कर सुधांशू भारती पुत्र रामानंद प्रसाद जायसवाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध रुप से व्यक्तिगत यूजर आइडी पर बनाए गए 15 ई-टिकट पाया गया। जिसके कीमत 45 हजार रुपया है। आरपीएफ ने दो आरक्षण फार्म, 12 हजार नकदी, ई-टिकट बनाने में प्रयुक्त कम्प्यूटर, तीन मोबाइल व अन्य उपकरण बरामद किया। आरोपित के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें