फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र शिलान्यास की सूचना न मिलने पर सांसद ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
मड़िहान गुलालपुर में विद्युत सबस्टेशन किसानों की भुमि का पुजन करते ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर स - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के गुलालपुर (विकास खंड पटेहरा कला) में शुक्रवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने शिलान्यास किया। लेकिन, इसकी सूचना भी मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल को नहीं दी गई। जानकारी होने पर उन्होंने न केवल कड़ी आपत्ति जताई, बल्कि मंत्री और जिला प्रशासन पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर में जानबूझकर और लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसका जवाब देने के लिए वह अपना स्तर गिराना नहीं चाहतीं। ‘एक मंत्री’ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मिर्जापुर की जनता को पता है कि इन घटनाओं के पीछे कौन है। इसका जवाब मिर्जापुर की जनता जरूर देगी। इस मामले को लेकर जिले के डीएम पर भी निशाना साधा। कहा कि जिलाधिकारी को निष्पक्ष होकर कार्य करना चाहिए। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आवश्यकता पड़ी तो डीएम के विरुद्ध कार्रवाई करवाऊंगी।
दरअसल विकाखंड पटेहरा कला के ग्रामसभा लालपुर में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से बिजनेस प्लान 2018-19 के अंतर्गत 226 लाख रुपये की लागत से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बनाया जाना है। इसकी क्षमता एक गुणे पांच एमवीए होगी। शुक्रवार को विभाग ने गुपचुप तरीके से इसका शिलान्यास करा दिया। मीडिया तो दूर जिलाधिकारी तक को जानकारी नहीं दी गई। ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने भूमि पूजन कर उपकेंद्र का शिलान्यास किया। जब इसकी जानकारी सांसद अनुप्रिया पटेल को हुई तो उपेक्षा से वह आहत हुईं। उन्होंने ‘एक मंत्री’ पर ऐसा जान बूझकर करने का आरोप लगाया। हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गठबंधन दोनों पर पूरा भरोसा जताया।
विज्ञापन

विभाग को सांसद अनुप्रिया पटेल को बुलाना चाहिए था। अधिकारियों से इसको लेकर जवाब तलब करूंगा। हालांकि मैं इस परियोजना के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रहा था। - रमाशंकर सिंह पटेल, ऊर्जा राज्यमंत्री।
शिलापट्ट में जनप्रतिनिधियों का नाम होना चाहिए। विभाग की ओर से इस आयोजन की कोई जानकारी मुझे उपलब्ध नहीं कराई गई। यह घोर लापरवाही है। इसको लेकर चीफ इंजीनियर मिर्जापुर डिवीजन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम आरके श्रीवास्तव को नोटिस दिया गया है। - सुशील कुमार पटेल, जिलाधिकारी
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें