फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवरिश के बहाने घर में रखकर किशोरी से करता था दुष्कर्म

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी अनिल वर्मा - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज मजार से अनाथ किशोरी की परवरिश करने के बहाने घर लाकर दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार की रात को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दो वर्ष तक घर में रखकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करता था। अक्तूबर 2019 में जब किशोरी पुलिस को लावारिस हालत में मिली। तो बालिका संरक्षण गृह में किशोरी ने आप बीती बताई तो मामले की सच्चाई से पर्दा उठा। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित का दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

24 अक्तूबर 2019 की रात में एक 14 वर्षीय किशोरी शहर में लावारिस हालत में घूमते मिली। जिसे पुलिस ने चाइल्ड लाइन द्वारा बाल कल्याण समिति के आदेश पर बालिका संरक्षण गृह में दाखिल कराया। बालिका संरक्षण गृह में रहते हुए किशोरी ने आपबीती बताया। किशोरी ने बताया कि वह प्रयागराज की निवासी है। माता-पिता के निधन होने पर वह मजार लाइन शाह बाबा रेलवे स्टेशन प्रयागराज पर रहती थी। वहीं पर अनिल वर्मा पुत्र मोहन वर्मा निवासी वासलीगंज मिर्जापुर से दो वर्ष पूर्व मिली। अनिल प्रयागराज में ही ऑटो चलाता है। परवरिश करने के बहाने अनिल वर्मा उसे अपने घर मिर्जापुर ला कर रखा। आरोप लगाया कि रात में वह उसके साथ दुष्कर्म करता था। आपबीती बताने के बाद गुरुवार की रात को किशोरी संरक्षण गृह के लोगों के साथ थाने पर अनिल वर्मा के खिलाफ तहरीर दिया। शहर कोतवाल हरश्चिंद्र ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर आरोपी अनिल वर्मा के खिलाफ पाक्सो और दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें