फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरु हो सकती है बादलों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। एक, दो दिनों में फिर से मौसम खराब हो सकता है। आसमान में बादलों की आवाजाही बन सकती है। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को मौसम देखते हुए खेतीबारी की सलाह दी है।
विज्ञापन

डीएसटी महामना जलवायु परिवर्तन केंद्र के समन्वयक एवं ग्रामीण कृषि मौसम सेवा बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो.आर के मल्ल ने बताया कि दो दिन के बाद आसमान में फिर से बादलों की आवा-जाही बने रहने की संभावना है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि आसमान में बादल देखकर किसान भाई चिंतित न हों। क्योंकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। युवा मौसम वैैज्ञानिक ने खड़ी फसलों में जरूरत के हिसाब से सिंचाई की सलाह दी है। कहा फसलों की यदि जरूरी सिंचाई हो तो रात के समय ही करें। क्योंकि दिन के समय में हवा गति सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें