फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे नाली व खंड़जा को लेकर ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। अधूरे नाली व खड़ंजा मामले में ब्लॉक से जिला मुख्यालय तक गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। भ्रष्टाचार की जांच को लेकर अब ग्रामीणों ने न्याय पालिका की शरण लेने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत कोलेपुर निवासी राधवेंद्र सिंह का आरोप है कि ग्राम पंचायत की ओर से पहले से तैयार खड़ंजा को उखाड़ कर नया निर्माण कराया गया है। लेकिन काम अधूरा छोड़ दिए जाने से लोगों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जहां तहां एकत्रित गंदे पानी से संक्रामक रोग फैलने की संभावना बढ़ गई है। आरोप है कि गांव में तैनात सचिव की मनमाने रवैये पर जानबूझकर खडंजा व नाली अधूरा छोड़ा गया है। मामले में जिसकी शिकायत जांच भी उसी को ही सौंप दी जाती है। ऐसे अधिकारियों द्वारा गलत रिपोर्ट देकर उच्चाधिकारियों को गुमराह किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा तथा अन्य योजनाओं में भी गांव में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। गांव में नाबालिगों तक का जॉब कार्ड बना कर मनरेगा के धन में फर्जीवाड़ा किया गया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी गौरव श्रीवास्तव का कहना है कि आरोप पूरी तरह से गलत है। धन की कमी व जमीन विवाद के कारण नाली व खड़ंजे का निर्माण रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें