चुनार में चेहल्लुम की पूर्व संध्या पर कर्बला के शहीदों की याद में निकला मातमी जुलूस। सोशल मीडि
चुनार। नगर में अंजुमन हैदरी के तत्वावधान में सोमवार की शाम को चेहल्लुम से एक दिन पूर्व कर्बला के शहीदों की याद में पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला। जुलूस मुहल्ला गंगेश्वरनाथ स्थित मस्जिद मक्का-ए-मुअज्जम से शुरू हुआ, जिसमें दुलदुल, अलम, अमारी और ताबूत शामिल रहे।
जुलूस विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए देर शाम अजाखाना नवाब साहब पहुंचकर समाप्त हुआ। रास्ते भर अकीदतमंदों ने नौहाखानी और सीनाजनी कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। या हुसैन की सदाओं से पूरा वातावरण गमगीन बना रहा। वाराणसी से आए शेर अली ने मजलिस में इमाम हुसैन की कुर्बानी, इंसाफ और इंसानियत के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। जुलूस के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद रहा।