फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कुत्ते को बचाने में बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। देहात कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर बुधवार रात कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के बसही गांव निवासी सूरज ने बताया कि उनके चचेरे भाई प्रकाश गुप्ता (28) बुधवार सुबह बाइक से मिर्जापुर शहर दुकान का सामान खरीदने गए थे। देर रात सामान लेकर घर लौटते समय देहात कोतवाली क्षेत्र के कोटवा पांडे गांव के सामने अचानक बाइक के आगे कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और प्रकाश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से उन्हें मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें