राजगढ़। थाना क्षेत्र के लूसा गांव के पास रविवार शाम ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मड़िहान थाना क्षेत्र के भदौहा गांव निवासी राज नारायण (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक का शव सड़क पर चिपक गया। पुलिस ने शव को निकलवाकर शिनाख्त कराई और परिजनों को सौंप दिया।
राजगढ़ थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि राज नारायण (35) बाइक से राजगढ़ बाजार की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह लूसा गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया। इससे युवक सड़क पर गिर गया। ट्रक उसे कुचलते हुए आगे निकल गई। युवक की मौत हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार का शव सड़क में चिपक गया।
मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर चिपके युवक के शव को निकलवाकर थाने ले गई।
वहां बाइक के नंबर से मृतक युवक की पहचान की गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन भी राजगढ़ थाने पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।