फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क बांटकर प्रेरित किया और चालान कर दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने नगर में रूट मार्च कर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने व मास्क लगाने के साथ ही दो गज की दूरी का अनुपालन करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान डीएम ने जहां बाजार में राहगीरों को मास्क बांट कर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रेरित किया। बिना मास्क लगाए बाजार में घूमने वालों को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि बिना मास्क के घूमने वालों का चालान किया जाएगा। इसलिए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाकर ही बाहर निकले।
विज्ञापन

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर रविंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ती संख्या के दृष्टिगत शहर के संकटमोचन, वासलीगंज, बाटा चौराहा, घण्टाघर, कोतवाली शहर, त्रिमुहानी सहित शहर क्षेत्र में भम्रण किया। इस दौरान आमजन को वैश्विक महामारी से रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने, मास्क पहनने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने, शासन/जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 से रोकथाम के लिए जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की। संक्रमण से बचाव के लिए जागरुक किया। इस दौरान सड़क पर चल रहे लोग व दुकानदार मास्क लगाए है कि नहीं इसकी चेकिंग की गई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जरुरत मंदो को मास्क वितरित किया। साथ ही मास्क न लगाने, गाइड लाइन का पालन न करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला। कई लोग बगैर मास्क के दिखलाई दिए। जिन्हें मास्क देने के साथ ही हिदायत दी गई की बिना मास्क के बाहर न निकले। पुलिस अधिकारियों द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें