फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र की आरोग्यता, मंगल कामना के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत

विज्ञापन
बरियाघाट पर जीवित्पुत्रिका व्रत करके पुजा करती मंहिलाएं। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। वृहस्पतिवार को नगर समेत ग्राम्यांचलों में महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर जीवितपुत्रिका का पूजन अर्चन किया गया। गाजेबाजे के साथ गंगाघाट, सरवर तट व कूपो के पास पहुंची महिलाओं ने विधि-विधान से जीवितपुत्रिका का पूजनकर पुत्र की अरोग्यता,मंगल कामना किया।
विज्ञापन

नगर के बरियाघाट, पक्काघाट, नारघाट, कचहरीघाट समेत अन्य गंगाघाटो पर जुुटी भारी संख्या में महिलाओं ने पूजन अर्चन किया। चुनार, नगर के बालूघाट, बहरामगंज, शिवाला घाट, रामघाट, बावन जी घाट, दरगाह शरीफ घाट सहित अन्य गंगाघाट एवं तालाब, कूप आदि पर महिलाओं ने जीवितपुत्रिका पूजन किया। इस दौरान पालिका प्रशासन की ओर से गंगाघाट एवं नगर के मुख्य मार्ग पर साफ सफाई एवं चूने का छिड़काव कराया गया। कछवां, बरैनी घाट पर पुत्र के आरोग्य व दीर्घायु होने की कामना के साथ महिलाओं ने व्रत रखते हुए घाटों पर प्रतिबंध के बावजूद पूजा-पाठ की। अदलहाट, पुत्रों की दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाओं ने अदलहाट बाजार स्थित शिव मंदिर सहित क्षेत्र के नदी, तालाब, नहर, कुआं के किनारे समूह में बैठकर पूजन अर्चन किया। व्रती महिलाएं भूमि में गड्ढा बनाकर जिवित्पुत्रिका को स्थापित करते हुए सिंदूर, ऐपन, अक्षत, हल्दी ,अगरबत्ती, फूल माला फल, मिष्ठान पकवान हलवा पूङी डाल में सजाकर कर गाजेबाजे के साथ पहुंची। कैलहट, क्षेत्र में पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने निर्जला ब्रत रखा। निर्जला व्रत रह कर शाम के समय मंदिर, तालाब व कूपो के पास इकड्ढा हो कर जीवित्पुत्रिका की पूजा किया। विंध्याचल, जिगना, पड़री, सीखड़ प्रतििनिधि के अनुसार क्षेत्र में विधि व विधान से जीवितपुत्रिका का पूजन अर्चन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें