अदलपुरा स्थित मंदिर में विराजमान मां शीतला।-संवाद।
- फोटो : 1
सीखड़। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को गंगा तट स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ अदलपुरा बड़ी शीतला माता मंदिर में मां का फूलों से भव्य शृंगार किया गया। बेला, चमेली, गेंदा और गुड़हल के सुगंधित फूलों से सजे मां के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा।
सुबह मंगला आरती के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। लाल चुनरी से सुसज्जित मां के विग्रह को सफेद बेला-चमेली की मालाओं, पीले गेंदे की लड़ियों और लाल गुड़हल के फूलों से सजाया गया था। फूलों की मनमोहक सजावट और सुगंध से पूरा गर्भगृह महक उठा। मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पुजारी बलिराम पुजारी और श्रीनाथ पुजारी ने बताया कि नवरात्र में मां का विशेष पुष्प शृंगार धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
अदलपुरा स्थित मंदिर में विराजमान मां शीतला।-संवाद।- फोटो : 1