फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दहेज हत्या में सास और देवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के दारानगर गांव में फंदे पर लटककर महिला की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को सास और देवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दहेेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के सिरसाई बसही गांव निवासी शिवशंकर की बेटी सोनी (25) की शादी मड़िहान थाना क्षेत्र के दारानगर गांव निवासी रमाशंकर के बेटे राम आशीष के साथ तीन साल पहले हुई थी। एक मई की सुबह सोनी का फंदे पर लटका शव मिला था। शिवशंकर ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। मारपीट के बाद सोनी को फंदे से लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने सास शांति देवी और देवर अजय कुमार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सास और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें