फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सुबह धूप और उमस ने किया बेहाल, शाम की बारिश से धान की रोपाई को नई रफ्तार

विज्ञापन
बारिश के बीच बरियाघाट पर छाता के सहारे गंतव्य स्थान के लिए गुजरता राहगीर। -संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। बुधवार को मौसम ने ऐसा रंग बदला कि सुबह तक तेज धूप और उमस से परेशान लोगों के चेहरे शाम होते-होते खिल उठे। करीब शाम पांच बजे नगर और आसपास के क्षेत्रों में 15 से 20 मिनट तक हुई झमाझम बारिश ने न केवल मौसम को सुहावना बना दिया, बल्कि किसानों के लिए भी राहत और उम्मीद की सौगात लेकर आई।
विज्ञापन

मान्यता है कि स्वाति नक्षत्र में गिरने वाली वर्षा की बूंदें अमृत समान होती हैं। ऐसे में खेतों में बरसी इन बूंदों को देखकर किसानों के चेहरे खिल उठे। इन दिनों जिले में धान की रोपाई पूरे जोर पर है। कई स्थानों पर खेतों में पानी की कमी से रोपाई प्रभावित हो रही थी, लेकिन बुधवार की बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी और पानी भर गया। किसानों का कहना है कि स्वाति नक्षत्र की यह वर्षा धान की फसल के लिए बेहद शुभ मानी जाती है और इससे रोपाई के कार्य में तेजी आएगी।
दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच सुबह तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान रखा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम में बदलाव महसूस किया गया।
विज्ञापन

बारिश के दौरान मंडलीय अस्पताल, कलेक्ट्रेट और रोडवेज परिसर समेत कई स्थानों पर नालियां ओवरफ्लो हो गईं। इससे सड़क किनारे पानी भर गया और राहगीरों को कुछ देर तक आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हालांकि किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं रही। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भरते ही किसानों ने इसे अच्छी फसल का शुभ संकेत मानते हुए प्रकृति का आभार जताया।

बारिश के बीच बरियाघाट पर छाता के सहारे गंतव्य स्थान के लिए गुजरता राहगीर। -संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें