फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पहले दिन 56 हजार से ज्यादा विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय मेवली में अर्धवा​र्षिक परीक्षा देते बच्चे, सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 1829 परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षा के पहले दिन 56 हजार से अधिक विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 2,28,000 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1,71,532 ही परीक्षा में शामिल हुए। पहले दिन कक्षा एक की मौखिक परीक्षा हुई, जबकि अन्य कक्षाओं की लिखित परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

कक्षा दो की प्रथम पाली में गणित की परीक्षा हुई। कक्षा तीन में प्रथम पाली में गणित और दूसरी पाली में संस्कृत व उर्दू की परीक्षा हुई। कक्षा चार से छह तक प्रथम पाली में हिंदी और दूसरी पाली में संस्कृत व उर्दू का पेपर हुआ। वहीं, कक्षा सात व आठ में प्रथम पाली में विज्ञान तथा दूसरी पाली में संस्कृत व उर्दू की परीक्षा कराई गई।
अर्धवार्षिक परीक्षा का बीएसए अनिल कुमार वर्मा, सभी खंड शिक्षाधिकारियों और जिला समन्वयकों ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि जिन विद्यालयों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति कम रही है, वहां अनुपस्थित विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें परीक्षा में शामिल कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें