फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्यधाम में लगा रहा तांता, डेढ़ लाख से अधिक भक्तों ने मां के दर्शन किए

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु।- संवाद।
विज्ञापन
विंध्याचल। आस्थाधाम विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए मंगलवार को पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देर शाम तक लगभग डेढ़ लाख से अधिक देवी भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए।
विज्ञापन

यह जानकारी श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने दी। भाई दूज की मान के चलते दर्शनार्थियों की संख्या में इजाफा रहा। मंगला आरती के बाद से शुरू दर्शन पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। दोपहर राजश्री आरती के बाद श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। गर्भगृह की तरफ जाने वाले प्रमुख मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के साथ ही लोगों ने मंदिर छत पर गुंबद की परिक्रमा की। देवी के दर्शन पूजन के बाद अन्य विग्रहों के सामने शीश नवाकर मंगलवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी का भी दर्शन पूजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें