फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विधिक सेवा दिवस पर अधिकारों के बारे में बताया

विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सिटी ब्लॉक सभागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम में ब
विज्ञापन
-मध्यस्थता, लोक अदालत और निशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी
विज्ञापन

मिर्जापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सिटी ब्लॉक सभागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने मध्यस्थता, लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम, मानवाधिकार, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विचार रखे। इसके साथ ही जरूरतमंदों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने, नशा मुक्ति, मानव तस्करी की रोकथाम और श्रमिकों के अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि न्याय तक पहुंच प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक कानूनी सहायता पहुंचाने के लिए विधिक जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम में मध्यस्थों, पैरा लीगल वॉलंटियर्स और अधिवक्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता व मध्यस्थ सुरेश कुमार त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्रा रहे। संचालन अधिवक्ता मनीष सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें