मिर्जापुर के भावा बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ऑटो के धक्के से एक बंदर घायल हो गया। इसके बाद सैकड़ों बंदरों ने सड़क जाम कर दिया। उनसे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।
Monkey Attack Human: मिर्जापुर के भावा बाजार में सड़क पार करते समय बंदर को ऑटो से धक्का लग गया। बेहोश बंदर को देख सैकड़ों बंदर मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर जमा हो गए। सड़क पर एकत्रित बंदरों को देखकर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
इस दौरान सड़क से गुजरते समय आक्रोशित बंदरों ने आने-जाने वाले राहगीरों को दौड़ाकर काटना शुरू कर दिया। बंदरों के हमले से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। हमले में सुनील कुमार (40), प्रखर पटेल (30), सौरभ हेगडे (22), राजकुमारी (40), दीनानाथ (55) को को बंदरों ने काट लिया।
लोगों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराकर गंतव्य दिशा की ओर रवाना हुए। बंदरों को पकड़ने के लिए क्षेत्रीय लोगों के द्वारा कई बार मांग उठाई गई आज तक कोई इंतजाम न किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
इस संबंध में रेंजर गोवर्धन गिरी ने बताया की पिंजरे में बंद करके ही हटाया जा सकता है। लेकिन इस पर बहुत खर्च आता है। विभाग के पास इस तरह का कोई बजट नहीं है।